सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
रांची।
सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
रांची। हरमू रोड स्थित आजसू पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में राँची महानगर के तत्वावधान में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें डिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा एवं संचालन उपाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने किया। महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने सभी कार्यकत्र्ताओं को माला पहनाकर स्वागत करते हुए आजसू पार्टी में शामिल किया। ज्ञान सिन्हा ने कहा पार्टी की सुप्रिमो सुदेश महतो के नेतृत्व में सही दिशा और सही दशा झारखण्ड के युवाओं को मिल रहा है। इसकी लोकप्रियता देखते हुए काफी लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। उपाध्यक्ष बंटी यादव ने कहा पार्टी के लगातार जनाधार बढ़ते हुए देखकर लोगों का रूझान आजसू पार्टी की ओर बढ़ रहा है। मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने कहा समाजिक स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का काम पार्टी द्वारा किया जा रहा है। सुनिल यादव ने कहा पार्टी के सुप्रिमो सुदेश महतो सुलभ नेता हैं जिससे हर कोई मिल सकते हैं। सूरज शाहदेव ने कहा पार्टी सुप्रिमो ने अपने संघर्ष के बल पर पार्टी को इस मुकाम तक पहुँचाया है। इन्होंने सभी कार्यकत्र्ताओं से अपने-अपने घरों में आजसू पार्टी का झण्डा लगाने का आग्रह किया। आज पार्टी मंे नये सदस्यता ग्रहण करने वालों में डिकेश कुमार सिंह ने कहा सुदेश महतो के व्यक्तित्व एवं पार्टी के नीति व सिद्धांत को देखते हुए आज हमलोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्यरूप से डिकेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, पंकज कुमार, विपिन कुमार, पिंटू सिंह, संतोष सिंह, दीनबंधु कुमार, पवन कुमार, गोल्डी कुमार, अर्जुन कुमार, अजीत कुमार, करण कुमार, परशुराम सिंह, वशीम अंसारी, चन्दन कुमार, संजय कुमार महतो सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आजसू पार्टी के राँची महानगर के महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, संगठन सचिव सुनिल यादव, महासचिव रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष बंटी यादव, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह सहित विरेन्द्र प्रसाद, पुतुल यादव, सीमा सिंह, प्रभा महतो, आशीष पाठक, आरती कुजूर, सूरज शाहदेव, गौरव साहू, आदि कार्यकत्र्ताओं ने सराहनीय भूमिका निभाई।