सुशील मोदी ने कहा-2020 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
पटना।
सुशील मोदी ने कहा-2020 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर……..
पटना। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2020 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे। तमाम अटकलों पर विराम लगते हुए सुशील कुमार मोदी ने ये बयान विधानसभा में अपने वक्तव्य में दिया, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व सुशील मोदी के इस बयान से कितना सहमत होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का यह ताजा बयान उस समय सामने आया है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सर्वजनिक किया है। नीतीश कुमार ने साल 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद इस नई परंपरा की शुरुआत की थी, जहां हर साल के पहले दिन वो खुद और अपने सभी मंत्रियों के संपत्ति का ब्यौरा आम जनता के सामने पेश करते हैं। इस बार भी परंपरा को दोहराते हुए नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने एक जनवरी को अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया। बिहार सरकार की वेबसाइट पर नीतीश समेत सूबे के सभी मंत्रियों के संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है।