सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार सिन्हा उर्फ मुंसी जी के निधन पर शोकसभा का किया गया आयोजन। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
रांची।
सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार सिन्हा उर्फ मुंसी जी के निधन पर शोकसभा का किया गया आयोजन। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
रांची। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो से जुडे़ सिंहा निवास, सुखदेव नगर, महावीर मंदिर के निकट,रातु रोड, राँची निवासी 70 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार सिन्हा उर्फ मुंसी जी के निधन दिन पर दो मिनट मौनधारण कर आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस शोकसभा में विभिन्न सामाजिक संगठन आस्था जीवन एवं छात्र क्लब ग्रुप के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
छात्र क्लब के संरक्षक नीरज कुमार ने बताया सुरेन्द्र कुमार सिन्हा उर्फ मुंसी जी का निधन 30.05.2019 को हुआ था। उनका अधिकांश समय भजन-र्कीतन, पुजा-पाठ में व्यतीत होता था।
वे अपने पीछे दो पुत्र रंजीत कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, दो पुत्री सहित भरा-पुरा परिवार छोड़ गए। शोकसभा में मुख्यरूप से असीम कुमार सिंहा, राकेश कुमार, प्रभाकर प्रसाद,रमेंश कुमार, रंजीत कुमार, बिनोद कुमार साहु, नीरज कुमार,शिव किशोर शर्मा, धीरज पाल राजा चक्रवर्ती, नयन कुमार सिन्हा शामील थे।