साबरमती आश्रम पहुंचा गांधी परिवार! पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
अहमदाबाद।
साबरमती आश्रम पहुंचा गांधी परिवार! पढ़ें पूरी खबर…..
अहमदाबाद। गुजरात में 58 साल कांग्रेस की कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसी सिलसिले में कल रात्रि से कांग्रेस नेताओं का अहमदाबाद में आगमन शुरू हो गया था। आज सुबह कांग्रेस की चेरपरसन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अहमदाबाद आ पहुंचे।
गांधी परिवार के साथ कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट अहमद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत समेत दिग्गज नेता अहमदाबाद आ पहुंचे। गुजरात में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे गांधी परिवार गांधीआश्रम पहुंचकर महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। गांधीआश्रम में सर्वधर्म प्रार्थनासभा में प्रियंका गांधी ने सोनिया व राहुल के साथ नहीं अपितु कार्यकर्ताओं के बीच स्थान लिया।
वहीं दूसरी ओर, राहुल, सोनिया और पूर्व पीएम मनमोहन के साथ एक बैठक व्यवस्था खाली देखने को मिली जो कि माना जा रहा है कि वहां प्रियंका बैठने वाले थे। परंतु प्रियंका ने वहां स्थान लिया। प्रियंकाने वहां स्थान क्यों न लिया इस बारे में चर्चा का दौर शुरू हो गया। राजनीतिक गलियारें चर्चा चल रही है कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश से राहुल गांधी की अपेक्षा लोगों में प्रियंका को राजनीति में आने को लेकर काफी उत्सुकता है। प्रियंका के सामने राहुल गांधी कमतर दिखेंगे यही डर की वजह से प्रियंका ने अलग से स्थान लिया हो ऐसा माना जा रहा है।
आज सुबह गांधी परिवार अन्य कांग्रेसी के दिग्गज नेताओं ने गांधीआश्रम में पहुंचकर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी आश्रम में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थनासभा में सोनिया, राहुल, प्रियंका और पूर्व पीएम मनमोहनसिंह के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई थी। प्रार्थना सभा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा सोनिया, राहुल और पूर्व पीएम मनमोहनसिंह के साथ नहीं बैठे। प्रियंका अन्य कांग्रेसी नेता अल्पेश ठाकोर के साथ बैठे हुए नजर आए।
NEWSTODAYJHARKHAND.COM