सांसद संजय सेठ ने रात्रि बाजार को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
रांची।
सांसद संजय सेठ ने रात्रि बाजार को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर…….
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने रात्रि बाजार को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण किया। इस मौके पर रांची की महापौर आशा लकड़ा सहित रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा सिंह, रांची नगर पुलिस अधिक्षक सुजाता वीणापानी, रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजाशंकर प्रसाद, कला संस्कृति बोर्ड के डायरेक्टर अमिताभ कुमार शामिल थे।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची शहर को भय मुक्त शहर बनाने के लिए इन्दौर, जयपुर के तर्ज पर रात्रि बाजार लगाया जाएगा ताकि रांची वासी रात में भी आसानी से चैपाल का अपने परिवार के साथ आनन्द ले सकेंगे। इसके पूर्व भी रांची में इसका प्रयोग जब खादी बोर्ड के अध्यक्ष थे तब किया था। उस समय भी इसका अच्छा परिणाम मिला था। रात्रि बाजार लगने से एक तो स्वरोजगार मिलेगा, महिला सहायता समूह के बहनों को भी बाजार मिलेगा और अपने द्वारा तैयार चीजों को इसके माध्यम से बेच पाएगी।
इसी की तैयारी को लेकर रांची के प्रशासन, नगर निगम और कला बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ मिलकर रात्रि बाजार के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सांसद संजय सेठ ने प्रशासन से रात्रि बाजार पर आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। उन्होंने कहा कि रात्रि बाजार में दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी न हो साथ ही शनिवार एवं रविवार को शहर में ज्यादा से ज्यादा गश्त हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करे।
उन्होंने रांची के पुलिस अधिक्षक को बड़ा तालाब के पास टीओपी बनाने को भी कहा। रांची नगर निगम को इस पूरे क्षेत्र में लाईट, साफ-सफाई और फौगिंग करने का आदेश दिया। कला संस्कृति बोर्ड द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, इसमें स्थानीय कलाकारों को कला प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।
रात्रि बाजार को सफल बनाने के लिए महापौर आशा लकड़ा को संरक्षक बनाया गया। सांसद संजय सेठ ने बड़ा तालाब में हो रहे सौंदर्य कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हो रहे काम पर नराजगी जताते हुए कहा कि वर्तमान में हो रहे काम के जितने कचड़ा है उसे तालाब में ही फेका जा रहा है। कचड़े को बरसात के पूर्व उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर निर्माण कर रहे कम्पनी को काम में तेजी लाने को कहेंगे। तालाब यहां की लाइफ लाईन है इसे किसी भी हालत में बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। रात्रि बाजार आगामी 8 एवं 9 जून 2019 से प्रारंभ होगी। रात्रि बाजार प्रत्येक सप्ताह के शनिवार एवं रविवार को लगेगी।
इस अवसर पर सुनील साहू, काजीम कुरैशी, संजय पोद्दार, मुकेश मुक्ता, सूर्य प्रभात, सुबेश पांडेय, पवन पासवान, संटी सिंह, राज सिन्हा, अरुण श्रीवास्तव, नीरज चैधरी, संजीव साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी।