सरायकेल में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत, 25 घायल
1 min read
सरायकेला।
सरायकेल में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत, 25 घायल
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के पास में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कांड्रा चौका रोड पर लखना सिंह घाटी में हाईवा और कमांडर जीप की सामने से टक्कर हो गई। घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग समान थाना के अंतर्गत नेवटा साईं गुनिया कोचा और रंगा माटी के निवासी हैं। यह सभी लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
हादसे में घायल हुए सभी लोगों को जमशेदपुर के अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कांड्रा चौक के पास हाईवा और जीप में हुई टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग बुरी तरह घायल हो गए। आनन- फानन में सभी घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं घायलों में चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया है।