सरकार की नीति विकास की नहीं, बल्कि विनाश की है-हेमंत सोरेन
1 min read
(रांची)
रांची: सरकार की नीति विकास की नहीं, बल्कि विनाश की है-हेमंत सोरेन…..!
रांची।गुरुवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की नीति विकास की नहीं, बल्कि विनाश की है….!
सरकार प्रदेश में स्कूल चला नहीं पा रही है और मेडिकल कॉलेज और पारा मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमले में माहिर हैं और उनका ही अनुसरण झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास कर रहे हैं। वे दुबई जैसे देशों में जाकर रोजगार की भीख मांग रहे हैं।
झारखंड सरकार ने जिस लाखों अभ्यर्थियों को जो जॉब दिया है, उसकी सूची जारी करे। यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। प्रदेश में आठ लाख कर्मचारी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों से राज्य का नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार आज दबंगई पर उतर आई है, लेकिन झामुमो इस राज्य की सिर्फ पार्टी नहीं, एक सिपाही है। इसलिए राज्य की जनभावनाओं को सबको सम्मान करना होगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम राजनीतिक रूप से जरूर एक प्रतिद्वंदी के रूप में हैं, लेकिन मानवता के साथ खड़े हैं। अमित शाह जल्द ठीक हों, इसकी हम कामना करते हैं।