सत्येंद्र सिंह की हत्या के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में उतरे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य समेत आम लोगों ने रोष व्यक्त किया
1 min read
सामाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे…….9386192053……
(धनबाद)
सत्येंद्र सिंह की हत्या के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में उतरे भारतीय जनता पार्टी सदस्य समेत आम लोगों ने रोष व्यक्त किया……. !
..धनबाद..परीसदन में मनईटांड़ निवासी भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह के हत्या पर जिले के सामाजिक संगठन और चैंबर के पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी सदस्य समेत आम लोगों ने रोष व्यक्त किया। कहा कि अपराधी बेलगाम घूम रहे है। पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए कहां कि सत्येंद्र सिंह के हत्यारे को 48 घंटे में अगर नहीं गिरफ्तार किया गया तो…….. !
पूरे समाज बुद्धिजीवी युवा छात्र सभी मिलकर धनबाद बंद करने का काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पप्पू साव ने कहा के सत्येंद्र सिंह की हत्या से भारतीय जनता पार्टी शोक में है। सत्येंद्र सिंह के भाई बलराम सिंह को भी प्रशासन सुरक्षा प्रदान करें।
हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए सोहराब खान अध्यक्ष पुराना बाजार चेंबर, गुड्डू सिंह युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष, पार्षद प्रतिनिधि उपेंद्र चंद्रवंशी, रंजीत कुमार पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 15, गीता सिंह भाजपा नेत्री , राजपूत विचार मंच, कुशवाहा समाज, चैंबर ऑफ कामर्स, दिनकर सेवा ट्रस्ट, युवा संघर्ष मोर्चा, खटिक समाज, धनबाद जिला ई रिक्शा संघ सहित कई संगठन सत्येंद्र सिंह की हत्या के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में उतर गये हैं।
इन संगठन के लोगों ने मामले में पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाया। इन संगठन के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वे लोग धनबाद बंद की अपील करने को बाध्य होंगे।
न्यूज टुडे झारखंड बिहार।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे ,news today jharkhand.com whatsaap.9386192053