सड़क हादसे में 4 की मौत, 4 घायल
1 min read
हजारीबाग।
सड़क हादसे में 4 की मौत, 4 घायल
हजारीबाग। आज चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में एक स्कार्पियों के अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो चटटान से टकराने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार सभी लोग आज अहले सुबह बोकारो से बिहटा जा रहे थे कि चौपारण के दनुआ घाटी में स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पत्थर से जा टकराया।
जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार लोग घाल हो गये। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। वही घायलों में मन्टु, वीरेन्द्र, धरमवीर, अंकित शामिल है।
घटना में घायल मन्टु की पत्नी की मौत हो गई है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।