सड़क पर शव मिलने से सनसनी। पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
धनबाद।
सड़क पर शव मिलने से सनसनी। पढ़ें पूरी खबर…..
धनसार। गुरुवार सुबह धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग से सटे राजापुर-भगतडीह मार्ग पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
झरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का मालूम पड़ता है।
गुरुवार सुबह लोगों की नजर राजापुर-भगतडीह मार्ग के बगल में पड़े शव पर पड़ी।
शव अर्द्धनग्न अवस्था में थी। शरीर के कई जगहों पर जख्म भी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव को फेंका गया होगा।
वैसे शव की पहचान और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।