सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
सिमडेगा।
सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…..
सिमडेगा। जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरकेला मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताते चलें कि पालकोट प्रखंड के सतखारी सावनाटोली निवासी शोरूप चीक बड़ाईक अपनी पत्नी जगमति देवी और दो पुत्री के साथ बाइक (नंबर-जेएच 07 एच 5465) से कोलेबिरा की ओर जा रहे थे।
जैसे ही वे जुरकेला मोड़ के समीप पहुंचे, बिपरीत दिशा की ओर से जा रही एक पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार ठोकर मारी। इससे पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में उनकी दोनों बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां दोनों उनका का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंची। दोनों दंपति के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पुत्री 8 वर्षीय प्रिया कुमारी और 2 वर्षीय प्रियंका कुमारी है।