सज कर तैयार है धनबाद के संत एंथोनी और संत मेरी चर्च- प्रभु यीशु के आगमन की हो रही विशेष तैयारी
1 min read
सज कर तैयार है धनबाद के संत एंथोनी और संत मेरी चर्च- प्रभु यीशु के आगमन की हो रही विशेष तैयारी
NEWS TODAY धनबाद :: ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा महापर्व क्रिसमस बस कुछ ही घंटो के बाद शुरू होने वाली है। वैसे कहें तो इसकी तैयारियां कई दिनो पहले से ही हो रही थी। वहीं आज धनबाद शहर में क्रिसमस की तैयारी अमित चरण में है। वैसे तो क्रिसमस को लेकर सभी ईसाई समुदाय के लोग काफी उत्साहित है। परंतु इसकी रौनक दूसरे समुदाय में भी देखा जा रहा है। खासकर बच्चों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है।वहीं प्रभु यीशु के अनुयायी इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के इंतजाम में लगे हैं। रंग बिरंगे और खास तरह की पोशाकों की खरीदारी की जा रही है। विभिन्न उपहारों की दुकानो से पूरा बाजार सज कर तैयार है। दूसरी ओर शहर के चर्च भी आकर्षक ढंग से सजाए जा रहे हैं।
बात करें चर्च की तो 108 वर्ष पुरानी संत मेरी चर्च को एवं संत एंथोनी चर्च को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। 23 दिसंबर से ही प्रभु यीशु की प्रार्थना एवं घरों में कैरोल गायन शुरू है। बता दें कि, आज ठीक रात के बारह बजे यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसके उत्साह में लोग झूमते उमंग में क्रिसमस के आगमन का आनंद ले रहे है।