संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका पाया गया 35 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस छानबीन में जुटी। पढ़ें पूरी खबर…………
1 min read
धनबाद।
संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका पाया गया 35 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस छानबीन में जुटी। पढ़ें पूरी खबर…………
झरिया। झरिया जोड़ापोखर थाना अन्तर्गत डगाल धौड़ा के जंगल मे मंगलवार की सुबह एक पेड़ पर खुद की सट से लटका 35 वर्षीय भोला बाउरी का शव देखा गया मंगलवार की सुबह शौच के लिए जा रहे लोगों ने देखा इसकी सूचना परिजन को दिया गया वही जोड़ापोखर पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पाकर जोड़ापोखर थाना प्रभारी अखलेश कुमार, दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच अस्पताल भेज दिया। जंगल से कुछ दूरी पर मृतक का घर है मृतक की माँ का कहना था कि रात 11 बजे घर से निकला था। सुबह किसी ने आ कर बताया कि बेटा पेड़ से लटका हुआ है। काफी लोगों से उसकी दुश्मनी थी किसी ने उसे मार कर टांग दिया है।इस घटना को लेकर जोड़ापोखर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मृतक का शव जिस परिस्थिति में पेड़ से लटका पाया गया, उसे देखने से यह कहीं से आत्महत्या प्रतीत नहीं हो रहा है। पेड़ की पतली सी टहनी से जमीन से काफी कम उंचाई पर भोला बाउरी का शव पेड़ से टंगा था।
वहीं शव के पास दारू के बोतल भी पड़ा हुआ था ऐसे में मृतक की माँ यह आशंका जता रही हैं कि भोला बाउरी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया होगा। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।