
श्रवण के पहले सोमवारी में नवविवाहित जोडे ने पेड़ लगाकर पर्यावरण रक्षा का लिया संकल्प…
NEWSTODAYJ:गोमिया। प्रवासियों के हितार्थ कहे जाने वाले समाजिक संगठन प्रवासी समूह द्वारा भारत सरकार के पौधा रोपण अभियान के तहत पेड़ लगाओ पेड बचाओ का कारवां बढने लगा हैं। उक्त बातें समूह के संचालक सिकंदर अली ने प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत अंतर्गत तिसकोपी के नव विवाहित जोड़े संजय कुमार महतो उर्फ संजू व उनकी नवविवाहित पत्नी पूजा कुमारी के द्वारा किया गए पौधा रोपण कार्य क्रम में कही। उन्होंने कहा कि आज श्रवण की पहली सोमवारी है नव विवाहित जोड़े द्वारा पौधरोपण कर जीवन की शुरुआत की जा रही है जो एक यादगार के तौर पर जानी जाएगी।
यह भी पढ़े।
वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया हार्डकोर उग्रवादी,लेवी वसूलने का काम करता था उग्रवादी…
वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया हार्डकोर उग्रवादी,लेवी वसूलने का काम करता था उग्रवादी…
पेड़ पौधे लगाने का केवल इच्छाशक्ति होनी चाहिए उद्देश्यों की पूर्ति तो अपने आप हो जाती है। उन्होंने कहा कि पंचायत में दर्ज़नों फलदार और छायादार पौधे लगाये गए हैं। कहा कि लोगों को पर्यावरण को बचाना बड़ी जिम्मेदारी हैं नहीं तो आने वाले पीढ़ी को पर्यावरण से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।इसलिए लोगों को जब भी किसी की शादी की सालगिरह ,जन्मदिन या अन्य मौके पौधे लगाकर हम पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं।
यह भी पढ़े।
कोरोना की वैक्सीन कोरोनिक का ट्रायल कल से पटना AIIMS मे शुरू होगा, तीन फेज मे होगा ट्रायल
पर्यावरण संरक्षण व जल संकट की की समस्या से दूर करने के लिए लोगों को अधिक संख्या में पेड-पौधे लगाने का आह्वान किया। प्रतिभा विकास मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने दोनों नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए पेड़ लगाओ पेड बचाओ मुहिम की काफी सरहाना की और लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि महादेव महतो, दुलारचंद महतो, सोनी कुमारी समेत दर्ज़नों लोग मौजूद थे।