श्रद्धा कपूर के पापा शाक्ति की लव स्टोरी
1 min read
बॉलीबुड।
श्रद्धा कपूर के पापा सक्ति की लव स्टोरी…….
(मुम्बई):श्रद्धा कपूर एक ऐसा नाम है जिसने साल 2013 में लड़कों के दिलों को वैसे ही घायल किया था जिस तरह कुछ वक्त पहले प्रिया प्रकाश ने किया। तब उनकी फिल्म ‘आशिकी-2’ रिलीज हुई थी और अपनी मासूम अदाओं और प्यारी सी स्माइल की बदौलत श्रद्धा को भी सोशल मीडिया द्वारा ‘नेशनल क्रश’ का टैग दे दिया गया था।
आज भी ऐसे कई लोग हैं जो कुछ फिल्में सिर्फ इसलिए देखने जाते हैं क्योंकि उनमें श्रद्धा होती हैं। श्रद्धा को तो आप बहुत अच्छी तरह जानते होंगे मगर उनकी माँ शिवांगी कोल्हापुरे भी खूबसूरती के मामले में उनसे कम नहीं हैं। और तो और शिवांगी और शक्ति कपूर की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है।
तो देर किस बात की है। चलिए मिलते हैं शिवांगी से और जानते हैं उनकी लव स्टोरी।
ये हैं शिवांगी कपूर……
मुंबई में जन्मी शिवांगी, शक्ति कपूर से शादी से पहले शिवांगी कोल्हापुरे हुआ करती थीं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर प्लेबैक सिंगर की थी। शायद इसीलिए श्रद्धा की आवाज भी काफी सुरीली है।
शिवांगी की हैं दो बहनें…..
शिवांगी की दो बहनें पद्मनी कोल्हापुरे और तेजस्वी कोल्हापुरे हैं। पद्मनी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं।
इन फिल्मों में की सिंगिंग….
शिवांगी ने ‘यादों की बरात’, ‘बाज़ी’, ‘जादू टोना’, ‘साजन बिना शगुन’ और ‘बारूद’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
एक्टिंग में भी आजमाया हाथ…..
शिवांगी 80 के दशक में फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘किस्मत’ में काम किया था जिसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और शक्ति कपूर भी नजर आए थे।
फिल्म के सेट पर हुई मुलाकात…..
शक्ति और शिवांगी की पहली मुलाकात ‘किस्मत’ के सेट पर ही हुई थी। जहाँ शक्ति उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे…..
फिर बढ़ी दोस्ती….
इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और कुछ ही वक्त में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
घर वाले नहीं हुए राजी….
हर लव स्टोरी में विलन्स तो होते ही हैं। शक्ति और शिवांगी की स्टोरी में विलन बने उनके पेरेंट्स। वे उनकी शादी के लिए कतई राजी नहीं हुए।
फिर की भागकर शादी….
इसके बाद सक्ति और शिवांगी ने घर से भागने का फैसला किया और 1982 में दोनों ने भागकर शादी कर ली। यह बात इन पर पूरी तरह से फिट बैठती है कि ‘मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’।
शिवांगी की उम्र थी इतनी…..
भागकर शादी एक बहुत बड़ा डिसीजन होता है। जब शिवांगी ने ये कदम उठाया, तब उनकी उम्र सिर्फ 18 साल ही थी।
शादी के बाद छोड़ दिया बॉलीवुड….
शादी के बाद शिवांगी ने पूरा ध्यान अपनी फैमिली पर देना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से वो सिंगिंग और एक्टिंग से दूर हो गईं।
शिवांगी की उम्र थी इतनी…..
श्रद्धा की फैमिली में पिता शक्ति, माँ शिवांगी और भाई सिद्धांत कपूर हैं। सिद्धांत ‘अग्ली’, ‘जज़्बा’ और ‘हसीना पार्कर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
श्रद्धा के साथ अक्सर आती हैं नजर…..
शिवांगी अपनी बेटी श्रद्धा के साथ कई मौकों पर नजर आती हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि श्रद्धा काफी हद तक अपनी माँ पर गई हैं।
बॉलीबुड की ताजा तरीन खबर.newstodayjharkhand.com