शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज में गणिनाथ महाराज की तीसरी जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन। पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
गढ़वा।
शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज में गणिनाथ महाराज की तीसरी जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन। पढ़ें पूरी खबर……
(संवाददाता-विवेक चौबे)
गढ़वा। जिले के कांडी में स्थित शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के प्रांगण में गणिनाथ महाराज की तीसरी जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा कांडी के तत्वधान में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में अनिल प्रसाद,रामचंद्र शाह,श्रवण प्रसाद थे।इस अवसर पर अशोक प्रसाद,राजेश कुमार, विजय प्रसाद, रामनाथ प्रसाद,अशोक प्रसाद,रामकिशोर प्रसाद,अरुण प्रसाद के द्वारा अपने कुल देवता बताते हुए श्री श्री एक हजार आठ बाबा गणिनाथ की तस्वीर पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित कर, पूजन-अर्चना,हवन आदि किया गया।वहीं मुंद्रिका साह के द्वारा बाबा गणिनाथ का ध्वजारोहण कार्य करने के पश्चात उपस्थित सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।बता दें कि मुख्य बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तक बाबा गणिनाथ यात्रा भी निकाला गया।
वहीं सँगबरिया, गढ़वा, डाल्टेनगंज, राजहरा, हैदरनगर, रमकंडा, चिनिया, हरिहरगंज से आये विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पन कर,बाबा गणिनाथ के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।सभी मध्यदेशियों ने एक साथ भोजन किया।वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।उपस्थित महिलाओं ने भी कुर्सी रेस,मेहदी सहित अन्य प्रतियोगिता के साथ साथ एक से बढ़कर एक कलाओं का प्रदर्शन गया।
मौके पर-सुनील प्रसाद, संदीप कुमार, सोनू ,रमाकांत प्रसाद, सुनील प्रसाद, राकेश कुमार, आशीष कुमार, पवन कुमार,रूपेश कुमार, गौतम कुमार ,महिला उप प्रमुख- चिंता देवी,वार्ड पार्षद-चन्दा देवी, पंचायत प्रेरक-रेणु देवी, आशा देवी, ममता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।