
शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उपायुक्त ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
NEWSTODAYJ धनबाद – भगवान बिरसा मुंडा की 120वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर, नगर आयुक्त चन्द्र मोहन कश्यप, महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने बैंक मोड़ बिरसा मुंडा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरसा मुंडा चौक पर गोल घेरा बनाकर शारीरिक दूरी का पालन किया गया।
ये भी पढ़े…
भोजपूरी फ़िल्म मोर पिया हरजाई रिलीज के कगार पर, लॉकडाउन के वजह हो रही है देर
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर ही झारखंड की सभ्यता- संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का आदर्श हमारे जीवन के लिए प्रेरणादायक है। आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर उन्होंने नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। इस कारण उन्हें धरती आबा और भगवान का भी दर्जा दिया गया है।
ये भी पढ़े…
महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि झारखंड के नवनिर्माण में भगवान बिरसा मुंडा हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने झारखंड आदिवासी समाज की दशा-दिशा बदलने में महत्पूर्ण योगदान दिया।