शादी से पहले के प्रेमी से करवायी पत्नी ने पति की हत्या। दोनों को पुलिस ने भेजा न्याययिक हिरासत में। पढ़ें पूरी खबर………
1 min read
हजारीबाग।
शादी से पहले के प्रेमी से करवायी पत्नी ने पति की हत्या। दोनों को पुलिस ने भेजा न्याययिक हिरासत में। पढ़ें पूरी खबर………
हजारीबाग। हजारीबाग थाना क्षेत्र के अमनारी गांव के सुभाषचंद प्रसाद के पुत्र विकास कुमार उर्फ अनिल की रविवार देर रात पत्नी कंचन देवी ने प्रेमी शिवानंद कुमार संग मिलकर साजिश के तहत हत्या कर दिया था।
उक्त मामले की जानकारी सदर पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। दोनो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने बताया कि वे लोग एक दुसरे को 3 साल पूर्व से ही जानते थे।
साथ ही एक दुसरे से प्यार भी करते थे। इसी बिच कंचन देवी की शादी विकास के साथ हो गयी। इसके बाद पत्नी कंचन देवी ने प्रेमी शिवानंद कुमार के साथ मिलकर विकाश की हत्या का प्लान बनाया। हत्या के दिन विकाश को शिवानंद ने फोन कर बुलाया।
जिसके बाद विकाश को खुब शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद शिवानंद ने दो और बियर लिया व घटना स्थल मन्द्रया टांड पहुंचा। वहां भी बियर पिलाने के बाद पेशाब करने के बहाने से छुपाया हुआ चाकु लेकर विकाश के गला पर पिछे से वार कर घायल कर दिया। फिर दोनो में हाथापाई शुरू हो गई और विकाश को जान से हाथ धोना पड़ा। घटना स्थल पर मृतक विकाश की अपाचे बाइक भी बरामद की गयी थी। मृतक का मोबाइल भी उसी के पॉकेट में था। पुलिस ने घटना स्थल पर से एक घड़ी और एक कलम बरामद किया था।