शनि ग्रह चांद की संख्या के आधार पर बना राजा, शनि ग्रह के पास अब 82 चांद। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
केप कार्निवल।
शनि ग्रह चांद की संख्या के आधार पर बना राजा, शनि ग्रह के पास अब 82 चांद। पढ़ें पूरी खबर…….
केप कार्निवल। शनि ग्रह पर वैज्ञानिकों ने 20 नये चांद पाये है।इस तरह शनि ग्रह के पास अबतक कुल चांद की संख्या 82 हो गई है। आपको बताते चलें कि शनि ग्रह के पास अब सबसे अधिक चांद हैं। वहीं मालूम हो कि इससे पहले तक बृहस्पति ग्रह के सबसे अधिक 79 चांद थे। कार्निगेज इंस्टिट्यूशन ऑफ साइंस के ऐस्ट्रॉनॉमर स्कॉट शेपर्ड ने इस बारे में बताया कि, ‘यह जानना बेहद दिलचस्प है कि अब शनि ग्रह चांद की संख्या के आधार पर राजा है। सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के लिए अब भी राहत की बात सिर्फ यही है कि उसके पास सबसे बड़ा चांद है।’ बृहस्पति का कुल आकार पृथ्वी से लगभग दोगुना है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि शनि के 20 नए चांद आकार में बहुत छोटे-छोटे हैं और प्रत्येक का डायमीटर करीब 5 किमी. तक ही सीमित है। शेपर्ड और उनकी टीम ने हवाई में टेलिस्कोप के जरिए इस बार गर्मियों में 20 नए चांद पाए जाने की पुष्टि की।
उन्होंने कहा कि संभव है कि शनि ग्रह पर बहुत छोटे-छोटे 100 ऐसे और चांद भी हो, हम उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं खगोलशास्त्री शेपर्ड ने एक ईमेल में इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘शनि के पास सबसे अधिक चांद हैं और भविष्य में कई और छोटे चांद मिल सकते हैं। ऐसा लगता है कि ये बेबी मून अपने उद्भव स्थल वाले बड़े चांद से टूटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गए। 20 में से 17 छोटे चांद ऐसे हैं जो ग्रह पर दूसरी दिशा से आते हुए लग रहे हैं।’