शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कैबिनेट और मंत्री पद के इस्तीफे से हैरान हूं। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
नई दिल्ली।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कैबिनेट और मंत्री पद के इस्तीफे से हैरान हूं। पढ़ें पूरी खबर……..
नई दिल्ली। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कैबिनेट और मंत्री पद के इस्तीफे से हैरान हूं। वह प्रतिभाशाली और लोकप्रिय खिलाड़ी/राजनेता हैं। सबसे बढ़कर, वह एक अद्भुत इंसान और एक प्रिय मित्र भी हैं। बताते चलें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद की खबरें लगातार चर्चा में रही हैं। पंजाब के दोनों दिग्गजों की ये लड़ाई 6 जून को आखिरकार क्लाइमैक्स पर तब पहुंच गई जब कैबिनेट फेरबदल में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से शहरी विकास मंत्रालय छीन लिया गया। कैप्टन ने सिद्धू को ऊर्जा मंत्रालय सौंपा। इसके बाद सिद्धू ने कैबिनेट की बैठकों का बहिष्कार कर दिया, न तो वे किसी मीटिंग में पहुंचे और न ही ऊर्जा मंत्रालय का चार्ज लिया था।