शक ने किया दिमाग में घर, कर दी पत्नी और सास की टांगी से मारकर हत्या। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
जामताड़ा।
शक ने किया दिमाग में घर, कर दी पत्नी और सास की टांगी से मारकर हत्या। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
जामताड़ा। पत्नी का संबंध साढ़ू से है इस शक में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। बताते चलें कि एक युवक ने पत्नी और सास की हत्या टांगी से काटकर कर दी है। खबर के अनुसार बताते चलें कि घटना सदर थाना क्षेत्र जामताड़ा के राखबन की है। मालूम हो कि घटना आज शुक्रवार अहले सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं सुबह लगभग 5 बजे स्थानीय पुलिस को सूचना मिली। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बहादुर रवानी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- मृतक के परिजनों से मिली पूर्व मंत्री, शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया……..
साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर लिया है। मरने वालों में राधा देवी (उम्र 32 वर्ष) और सरस्वती देवी (उम्र 50 वर्ष) है। वहीं घटना के आरोपी युवक का नाम बहादुर रवानी है जो 36 वर्ष का है। बहादुर रवानी देवघर जिले के कोरो थाना क्षेत्र के पाठकतेतरिया गांव का रहने वाला है। उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पहले राखबन की राधा देवी से हुई थी। विगत कुछ सालों से वह घर जमाई के रूप में ससुराल में रहता था।