व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत लगाकर प्री लिटिगेशन मामलो का निष्पादन। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
धनबाद।
व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत लगाकर प्री लिटिगेशन मामलो का निष्पादन। पढ़ें पूरी खबर…….
धनबाद। शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत लगाकर प्री लिटिगेशन मामलो का निष्पादन हुआ। एक सेटेलमेंट राशि लेकर लोक अदालत में आये मामलो का निपटारा किया गया। ज्यादातर श्रम विभाग , वन विभाग , उत्पाद विभाग , दूर संचार विभाग (बीएसएनएल) बैंक लोन से सम्बंधित पेंडिंग मामलो को लोक अदालत में लाया गया। मामलो के निष्पादन के लिए लोग दूर दराज इलाको से लोक अदालत में पहुँचे।
अवर न्यायधीश अविनाश चंद्र दुबे ने बताया सुलभता और त्वरित गति के साथ लोगो को न्याय दिलाने के मकसद से ही समय समय पर नालसा के निर्देशानुसार झालसा की अगुवाई में डालसा की ओर से इस तरह के लोक अदालत लगाये जाते है।
ज्यादा तर छोटे छोटे केसों को निष्पादित इस लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है। लोगो को इसका काफी फायदा भी मिलता है। महीनो महीनो कोर्ट के चक्कर लगाने से बचते है वही उनकी समय की भी बचत होती है।
लोक अदालत वर्ष 2013 में चलन में आया। आज इसके जरिये अनगिनत मामलो का निपटारा किया गया। एक तरह से कोर्ट के ऊपर केस का भार भी कम हुआ है। निरंतर आगे भी लोक अदालत की कार्रवाई चलती रहेगी।