विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला
1 min read
नई दिल्ली।
विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला…!
नई दिल्ली। पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 शहीद हुए जवानों पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी सदमे में हैं। इस कारण विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोहली ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उनकी फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर पुरस्कारों को रद्द कर दिया है विराट कोहली ने यह फैसला सीआरपीएफ जवानों की शहादत का सम्मान करते हुए लिया है। ये पुरस्कार बाद में दिए जाएंगे। बता दें कि यह पुरस्कार शनिवार को दिए जाने थे। भारतीय खेल सम्मान आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप और विराट कोहली फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास है।उन्होंने टि्वटर पर जानकारी दी है। उन्होंने आरपी-एसजी स्पोर्ट्स ऑनर ईवेंट को रद्द करने की घोषणा की है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा दुख के इन पलों में हम इस ईवेंट को रद्द कर दिया है। यह कार्यक्रम आज होना था।
उन्होंने कहा, इस कार्यक्रम में मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी दिग्गज हस्तियों को शामिल होना था। सम्मान समारोह से जुड़े हर साझेदार, सभी खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जब भारत अपने जवानों की शहादत पर शोक मना रहा है, इसकारण इस समय में हमें कार्यक्रम की मेजबानी करना स्वीकार्य नहीं है।” इससे पहले विराट ने इस हमले की निंदा करते हुए लिखा थी, सुरक्षा कर्मियों पर हुए इस निहायत घृणित हमले से वह सदमे में हैं। इस हमले की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग,रोहित शर्मा, वीवीएस लक्ष्मण, शिखर धवन, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और अन्य खेल जगत की हस्तियों ने टि्वटर पर इस हमले की निंदा की और शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।