विराट और अनुष्का ने रखे थे फर्जी नाम। जानें क्यों..?
1 min read
नई दिल्ली।
विराट और अनुष्का ने रखे थे फर्जी नाम। जानें क्यों..?
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अब कहा है कि उन्होंने अपने शादी को सीक्रेट रखने के लिए एक फर्जी नाम तक रखे थे। यहां तक कि विराट और अनुष्का ने अपनी शादी में केवल 42 लोगों को ही बुलाया था। अनुष्का ने कहा, ‘हम एक घरेलू शादी समारोह चाहते थे। जहां केवल 42 लोग उपस्थित थे, जिसमें हमारे परिवार और करीब मित्र शामिल हों। मैं अपनी और विराट की शादी को किसी बड़े सेलिब्रिटी की शादी नहीं बनाना चाहती थी। हमारी शादी में एनर्जी बहुत अच्छी थी।’ यहां तक कि हमने कैटर्स से बात करते समय फर्जी नाम बताए थे, ‘मुझे लगता है कि विराट ने तब अपना नाम राहुल बताया था।’
विराट और अनुष्का की दोनों ही सेलिब्रिटी हैं और दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है इनकी शादी इटली के टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो में हुई थी।