विधायक राज किशोर महतो के समर्थन में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक
1 min read
(धनबाद)
विधायक राज किशोर महतो के समर्थन में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक…..
गोमो : तोपचांची के दयाबांस पहाड़ में बुधवार को विधायक राज किशोर महतो के समर्थन में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई.बैठक के दौरान श्री महतो को टुंडी विधानसभा से भारी मतों से विजयी बनाकर एक बार फिर से विधायक बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा किया गया.सदस्यों ने कहा कि पांच साल में टुंडी विधानसभा सहित तोपचांची प्रखंड के कई गांवो में कई विकास का कार्य किया गया.वहीं सहदेव सिंह ने कहा कि टुंडी विधानसभा के 369 बूथों में संगठन बहुत ही मजबूत स्थिति में हैप्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो ने कहा कि राजकिशोर महतो फिर से प्रत्याशी होंगे और उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा लोक सभा मे एक लाख 7 हजार वोट आजसू पार्टी को मिला था विधानसभा में भी मिलेगा।वहीं अब तक टिकट नही मिलने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री महतो को टिकट हर हाल में मिलना चाहिए अगर उन्हें टिकट नही मिलता है तो आगे मिले निर्णयों के अनुसार कार्य किया जाएगा।मौके पर प्रतिनिधि सियाराम सिन्हा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार महतो,चैता पंचायत मुखिया प्रेमचंद महतो,गुंघसा मुखिया पति श्रीकांत मंडल, तोपचांची जीप सदस्या सीता देवी, गोविंद कुमार साव,मुरारी उपाध्याय, कार्तिक महतो,सदानंद महतो, दीप कुमार रजक, देवनारायण महतो आदि मौजूद थे.!
NEWSTODAYJHARKHAND.COM