विधायक ने किया बालिका बिद्यालय भवन का शिलान्यास
1 min read
धनबाद।
धनबाद समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे छोटे खान 9386192053…..
विधायक ने किया बालिका बिद्यालय भवन का शिलान्यास किया..
धनबाद: धनबाद सदर क्षेत्र के बगुला बस्ती में झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा बालिका आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण विधायक धनबाद राज सिन्हा के कर कमलों द्वारा किया गया।
मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद के लिए यह काफी महत्वकांक्षी योजना है। अपने धनबाद क्षेत्र के बच्चियों के लिए काफी प्रभावी और महत्वपूर्ण योजना है।
धनबाद जैसे क्षेत्र में जहां महिलाओं के लिए अभी तक कोई शिक्षा संस्थान नहीं था सरकार ने एक बालिका आवासीय विद्यालय का निर्माण धनबाद के अंदर प्रारंभ कराया है। जिसके लिए विधायक राज सिन्हा ने मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं मंत्री श्रीमती नीरा यादव के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
साथ ही साथ विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में भी धनबाद के अंदर एक महिला पॉलिटेक्निक खोलने की मांग सरकार के सामने रखी है। विधायक राज सिन्हा इस पर पूरा भरोसा दिखाया है कि धनबाद में शीघ्र ही एक महिला पॉलिटेक्निक खोलने की दिशा में सरकार द्वारा सकारात्मक कदम उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुखिया शनिचर किस्कु, प्रधान कुँवर मुर्मू, धीरेन हाजरा, अंगद हाजरा, बसंत हाजरा, वासुदेव हाजरा, भोलानाथ हेंब्रम, पुरान सिंह, लखीराम महतो, उपेंद्र हाजरा, सुबल हाजरा, अभिमन्यु हाजरा, धीरेन गोप, सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान, भाजपा नेता विकास सिन्हा, मनोज मालाकार, रिंकू सिन्हा, जीवन सिन्हा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल , विशाल सिन्हा के साथ साथ सैकड़ों ग्राम वासी मौजूद थे।
रखे आप को आप के आस पास के खबरो से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap 9386192053..