
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
धनबाद।
उम्र कैद की बजाय दोषी को फाँसी मिले।
धनबाद, कठुआ , उन्नाव रेप कांड के बाद से दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोग रोज सड़कों पर उतर रहे है।
आज भी दुष्कर्मियों को फाँसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर सदा ए हक वेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा शहर में मोटर साइकिल रैली निकाली गई।
रैली नया बाजार से प्रारंभ हुआ। सिटी सेंटर लुबी सर्कुलर होते हुए रैली रणधीर वर्मा चौक पहुँची। यहाँ लोगो ने दुष्कर्मियों को फाँसी की सजा दिए जाने की मांग के साथ नारा बुलंद किया।
प्रदर्शन के पश्चात रैली धरना में तब्दील हो गई। आंदोलन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा नौशाद खान ने कहा कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषियो पर त्वरित कार्रवाई के लिए फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन होना चाहिए ।
ताकि 15 दिन या महीने भर के भीतर सारी जाँच प्रक्रिया पूरी कर दोषी को सजा दी जा सके ताकि पीड़िता को इंसाफ मिले। उन्होंने पोक्सो एक्ट में किये जा रहे संशोधनों को न काफी बताया।
उन्होंने कहा कि केवल कानून बनाना काफी नहीं है। उसपर अम्ल होना भी उतना ही जरूरी है। एक दुष्कर्मी के लिए सजा का प्रावधान फाँसी से कम बिलकुल नहीं होना चाहिए। धरना पर बैठे मो0 नोशाद आलम ने कहा दुष्कर्म की सभी घटनाओं में दोषी के लिए एक सी सजा होनी चाहिए। उम्र कैद की बजाय दोषी को फाँसी मिले।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे, newstodayjharkhand.com watsaap9386192053