वनभोज के बहाने सियासत तेज़
1 min read
न्यूज टुडे
वनभोज में पहुंचे अर्जुन मुंडा |
वनभोज के बहाने सियासत अब धनबाद भाजपा में भी तेज हो गयी है सबों का मकसद मिशन 2019 में होने वाले लोकसभा और फिर विधानसभा का चुनाव है | इसी क्रम में भाजपा विधायक राज सिन्हा के द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में शिरकत करने आज सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा धनबाद के मेगा स्पॉट्स कम्प्लेक्स पहुंचे
इसी दौरान मीडिया से बात करते मुंडा ने आज रघुवर सरकार को विधि व्यवस्था को बनाये रखने की सुझाव दिया और कहा की विधि व्यवस्था ठीक रहा तो सब कुछ ठीक रहेगा | वर्तमान सरकार को विधि व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेवारी को प्राथमिकता देनी चाहिए | वहीं मुख्य सचिव राजबाला वर्मा डीजीपी और एडीजे को हटाने की मांग पर अड़े विपक्ष को भी जनता के हित में सदन को चलने देने की अपील की | बगैर किसी का नाम लिए कहा की किस अधिकारी को काम कराना है और किसे नहीं वह सरकार की और मंत्री परिषद को तय करना है |
आपको बता दें की राज सिन्हा मुंडा गुट के माने जाते है यही वजह है की वर्तमान सरकार में मुंडा गुट के विधायकों की सरकार में बहुत नहीं चलती | और इस गुट से जुड़े विधायक कई बार अपनी बात नहीं सुने जाने की शिकायत करते दिखतें हैं |
न्यूज़ टुडे झारखंड रखे आपके अस पास के खबरो से आगे आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं& newstoday jharkhand@gmail.com watsaap 9386192053/