लोकप्रिय व चर्चित फ़िल्म अभिनेता सुजीत कुमार सिंह को क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत ट्रस्ट का प्रदेश प्रभारी झारखण्ड व महाराष्ट्र ka प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया
1 min read
लोकप्रिय व चर्चित फ़िल्म अभिनेता सुजीत कुमार सिंह को क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत ट्रस्ट का प्रदेश प्रभारी झारखण्ड व महाराष्ट्र का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया
NEWSTODAYJ (संवाददाता- विवेक चौबे)मुम्बई – लोकप्रिय व चर्चित फ़िल्म अभिनेता- सुजीत कुमार सिंह को क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत ट्रस्ट का प्रदेश प्रभारी झारखण्ड व प्रदेश सचिव महाराष्ट्र का मनोनीत किया गया। बता दें कि सुजीत एक लोकप्रिय व चर्चित फ़िल्म अभिनेता हैं। इनकी फिल्में- दिल कर मेला, जनम- जनम का नाता, जुड़ गईल बंधन, सिंह भईया आदि हैं। झारखण्ड के लाल सुजीत को ट्रस्ट के प्रदेश महामंत्री महाराष्ट्र सह मण्डल प्रभारी गोरखपुर ठाकुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुशंसा से पद मनोनीत किया गया। धर्मेन्द्र सिंह भी एक लेखक व अभिनेता हैं।
सुजीत ने पद मनोनीत किये जाने पर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी व ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह को धन्यवाद दिया। कहा कि वे संगठन के संविधान के तहत देशहित व राष्ट्रहित में समाज के लिए कार्य करेंगे।
ये भी पढ़े…
कोरोना महामारी को देखते परिस्थिति के अनुकूल 2 जून से खुल सकते हैं झारखण्ड के सरकारी स्कूल