लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ाते हुए मिलन समारोह का किया गया आयोजन
1 min read
लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ाते हुए मिलन समारोह का किया गया आयोजन
NEWS TODAY- कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए एक और जहाँ लॉकडाउन को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है वहीँ इस लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ाते हुए एक मिलन समारोह का आयोजन किया गयाl सोमवार को जनता मजदूर संघ (जमसं) के कुंती गुट ने मिलन समारोह आयोजित कर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। दरअसल भौंरा में मिलन समारोह में एक अन्य यूनियन के कई कार्यकर्ताओं को कुंती गुट की सदस्यता दिलाई गई।
ये भी पढ़े-कोरोना पंहुचा राष्ट्रपति भवन मिला एक पॉजिटिव केस
इस कार्यक्रम का आयोजन संगठन के केंद्रीय सचिव रंजय कुमार ने किया था। हालांकि यह सबक कार्यक्रम बंद कमरे में हुआ। इसकी जानकारी विरोधी संगठन जमसं के बच्चा गुट के लोगों को हो गई। यह मामला सूबे के डीजीपी तक पहुंच गया है। उनकी पहल के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। उन्होंने धनबाद के एसएसपी किशोर कौशल को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इधर झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। भौंरा ओपी प्रभारी कालिका राम का कहना है कि एसएसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। संगठन के कुंती गुट की मुखिया झरिया की पूर्व विधायक सिंह मेंशन की कुंती देवी हैं। वहीं बच्चा गुट के मुखिया उनके ही देवर पूर्व मंत्री रघुकुल के बच्चा सिंह हैं। दोनों गुट श्रमिक राजनीति में एक दूसरे के धुर विरोधी हैं।