लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो पर एफआईआर दर्ज
1 min read
लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो पर एफआईआर दर्ज
NEWS TODAY – लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो पर एफआईआर दर्ज की गई है। FIR बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की मरिचो पंचायत के बनतोड़ गांव में ट्रांसफॉर्मर उद्घाटन के समय लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में दर्ज की गई है। बताते चली कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने अपने खिलाफ की गई एफआईआर को राजनीतिक करार दिया।
ये भी पढ़े…..
खुली शहर की ब्रांडेड मिठाई दुकानें-छोटे दुकानदारों ने जताई आपत्ति
कहा कि हर दिन लॉकडाउन का जगह-जगह उल्लंघन हो रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन नहीं देख रहा। पांच दिन से एक गांव अंधेरे में था। लोगों के कहने पर 24 घंटे में ट्रांसफार्मर लगवाया। बार-बार लोगों ने गांव चलने की ज़िद की। लोगों का मान रखने गांव गए। कुछ लोग खुश होकर बाहर आ गए। इसमें विधायक का क्या दोष। हालांकि गांववालों ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे लाकडाउन का उल्लंघन हो। विरोधी हतोत्साहित हो इस तरह का कृत्य कर रहे हैं।
आपको बतादें कि गोविंदपुर की सीओ वंदना भारती के आवेदन पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो, राजकिशोर महतो, झरी महतो, महेश प्रसाद महतो, रामप्रसाद महतो, संतोष महतो एवं अन्य 30 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला गुरुवार देर रात बरवाअड्डा थाना में दर्ज किया गया है।