रेलवे का निजीकरण एवं विभिन्न मांगों को लेकर रेल कर्मियों का भूख हड़ताल।
1 min read
धनबाद।
रेलवे का निजीकरण एवं विभिन्न मांगों को लेकर रेल कर्मियों का भूख हड़ताल।
धनबाबद। धनबाद के डीआरएम कार्यालय के समक्ष आज ऑल इंडिया रनिंग लोको स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले रेल कर्मियों ने 24 घंटे का भूख हड़ताल शुरू किया। बताते चलें कि उक्त अपनी पुरानी मांगों के अलावे रेलवे का निजीकरण के खिलाफ भी रेल कर्मियों ने आवाज बुलंद किया और रेल प्रशासन से जल्द से जल्द सभी मांगो पर विचार करने की मांग की है। वहीं भूख हड़ताल के दौरान मजदूर नेता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 1980 के नियम के मुताबिक रनिंग एनाउंस नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2016 में रिटायर्ड होने वाले रेल कर्मियों को सातवें वेतन आयोग की शिफारिशों के अनुसार पेंशन का भुगतान तथा रेलवे के निजीकरण के फैशले को अगर वापस नही लिया गया तो यह आंदोलन और भी तेज किया जायेगा।