रिटायर्ड सिविल इंजीनियर को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
1 min read
न्यूज टूडे
धनबाद।
बंधक बनाकर लाखों कि डकैती
………………………………………
धनबाद पुलिस लाख चाहे अपराध पर अंकुश लगाने का दावा करती हो मगर धनबाद पुलिस की जमीनी हकीकत कुछ और बयां करती है इसी का ताजा उदाहरण है धनबाद के कस्तूरबा नगर के रिटायर्ड सिविल इंजीनियर सुनील कुमार सिन्हा के घर में अपराधियों ने बंधक बनाकर डकैती जैसी घटना को अंजाम दिया ऐसी अपराधिक घटना पुलिस की कार्यशैली पर एक बहुत बड़ा प्रश्नचिंह है आपको बताते चलें कि धनबाद के कस्तूरबा नगर धनबाद थाना के अंतर्गत रिटायर civil engineer सुनील कुमार सिन्हा के घर में बीती रात अपराधियों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए आपको बताते चलें कि घर पर रिटायर्ड सिविल इंजीनियर सुनील कुमार सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी थी वहीं अपराधियों ने दोनों दांपत्य को चादर से हाथ-पैर बांधकर पलंग पर लेटा दिया और रजाई से उड़ा दिया और बंधक बनाकर जमकर उत्पात मचाते हुए लूटपाट की वही गृह स्वामी के माने तो घर में रखे सोने की चेन 4 सोने की चूड़ी और करीब 3000 की नगद ले भागे साथ ही में अपराधियों ने हथियार लहराते हुए श्री स्वामी को धमकाया और हल्ला ना करने की धमकी भी दी और जान से मारने की बात कही आपको बताते चलें कि उत्पात मचाने और लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने जमकर खाना भी खाया यह पूरी घटना की जानकारी सुनील कुमार सिन्हा एवं उनकी पत्नी ने कही अब सवाल यह उठता है की अपराधियों ने घंटो उत्पात मचाया और बंधक बनाकर लूटपाट कि ऐसी घटना धनबाद शहर के लिए अब एक आम बात हो गई इससे यही चरितार्थ होता है कि धनबाद में चोर मस्त और पुलिस पस्त पर ऐसी घटना से धनबाद पुलिस अपराधियों के सामने बौने साबित होते नजर आते हैं।
न्यूज़ टुडे झारखंड रखे आपके आसपास के खबरों से आपको आगे आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं&newstodayjharkhand@gmail.com watsaap9386192053/