
CORONAVIRUS
रिकॉर्ड 316 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के साथ झारखण्ड में कुल संख्या 4562-धनबाद से मिले 14
NEWSTODAYJ – रिकॉर्ड 316 नए मरीजों के साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 4562 पहुंच चुकी है। इसी के साथ संक्रमण का दायरा काफी तेजी से अपना पैर पसार रहा हैl बुधवार को कोरोना ने झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ते हुए रांची से 71, हजारीबाग से 61, रामगढ़ से 30, गढ़वा से 27, लातेहार से 23, गिरिडीह से 19, लोहरदगा से 15, धनबाद से 14, जमशेदपुर से 12, साहेबगंज से 11, चाईबासा से 10, पलामू से 07, चतरा से 05, गोड्डा 02, गुमला से 02, सरायकेला से 02, देवघर से 01, दुमका से 01, जामताड़ा से 01, खूंटी से 01 और सिमडेगा से 01 मरीज मिले हैंl
ये भी पढ़े….
इन नये पॉजिटिव मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 4562 हो गयी हैl वहीँ बीते दिन 57 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इसके साथ ही राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 2485 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 2039 है।