राहुल, सोनिया समेत कांग्रेस नेताओं ने दी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
नई दिल्ली।
राहुल, सोनिया समेत कांग्रेस नेताओं ने दी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
नई दिल्ली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर देशभर के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष और संप्रग अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस नेता पंडित नेहरू की शांति वन स्थित समाधि गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।