राहुल गांधी के दो मार्च को झारखंड दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी
1 min read
रांची।
राहुल गांधी के दो मार्च को झारखंड दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी
रांची। कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो मार्च को झारखंड दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। रांची पुलिस की एक टीम मोरहाबादी मैदान पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सिटी एस पी, ट्रैफिक एस पी और स्पेशल ब्रांच के एस पी समेत कांग्रेस के भी कई नेता उपस्थित थे। प्रदेष कांग्रेस ने परिवर्तन-उलगुलान महारैली की तैयारी जोर-शोर से प्रारम्भ कर दी गयी है। अध्यक्ष राहुल गॉंधी की जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए कॉंग्रेस नेताओं का जनसम्पर्क तेज कर दिया गया है। पूरे राज्य से कॉंग्रेस कार्यकर्त्ताआें की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। बैनर, पोस्टर, झंडे एवं स्लोग्न से पूरे राज्य को पाटने की तैयारी चल रही है। आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। सामाजिक संगठनों, एनजीओ, व्यापारिक संगठनों, शिक्षाविदों, मजदूर संगठनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। कांग्रेस ेताओं ने परिवर्तन-उलगुलान महारैली को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मोरहाबादी मैदान का मुआयना किया एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक रणनीति बनाई गयी। जनसम्पर्क अभियान के प्रभारी अजय शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, रविन्द्र सिंह, मानस सिन्हा, अमिताभ रंजन ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया एवं विचार-विमर्श किया। प्रशासन की ओर से एसपी स्पेशल ब्रांच धनंजय सिंह, एसपी ट्रेफिक अजीत पीटर डूंगडूंग, सिटी एसपी सुजाता कुमारी, डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, डीएसपी जितेन्द्र सिंह के अलावा सिटी एवं सदर डीएसपी मौजूद थे।
जिला मुख्यालयों में आज महत्वपूर्ण बैठक की गई एवं बैठक में उस जिले के महत्वपूर्ण नेता जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, वरीष्ठ कॉंग्रेस नेतागण परिवर्तन-उलगुलान रैली को सफल बनाने के लिए आमजनों को सभा स्थल तक पहुॅंचाने के लिए रणनीति तय की गयी। रॉंची में जिला कॉंग्रेस कमिटी, महानगर कॉंग्रेस कमिटी के प्रमुख कॉंग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस भवन, रांची में हुई।