राहुल गांधी की रैली में हर वार्ड से जुलूस निकाल कर शामिल होंगे कार्यकर्त्ता
1 min read
रांची।
राहुल गांधी की रैली में हर वार्ड से जुलूस निकाल कर शामिल होंगे कार्यकर्त्ता
रांची। रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि आगामी 2 मार्च को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आहूत होने वाले उलगुलान परिर्त्तन रैली में पार्टी कार्यकर्त्ताओं हर वार्ड से जुलूस निकाल कर शामिलहोंगे।
उन्होंने कहा कि देष और प्रदेष में लगातार जनता के प्रतिकुल कामों को करने वाली भाजपा सरकार आज पूरे देष में अपने द्वारा किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, नौजवान विरोधी, व्यवसायी विरोधी, आदिवासी मूलवासी विरोधी निर्णयों के कारणों आम जनमानस के दिलों दिगाम से उतर चुकी है और इन्हीं मुदद्ों को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेष और रांची महानगर के अंदर लगातार संघर्श कर रही है।
संजय पांडेय ने आज रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राहुल गांधी की रैली में रांची महानगर के 20 से 25 हजार कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के दृश्टिकोण से माहौल के निर्माण के लिए षहर के अंदर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और झंडा लगाने का काम जारी है।
उन्होंने कहा कि 2 मार्च के दिन हर एक वार्ड से टोली के साथ कार्यकर्त्ता जुलूस की षक्ल में मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की परिवर्त्तन उलगुलान रैली राज्य की राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली है। रांची महानगर के 53 वार्डां और 16 प्रखंडों के कार्यकर्त्ताओं में उत्साह तथा जोष का माहौल है और अपने अध्यक्ष की अगवानी के लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं, एक-एक व्यक्ति से संपर्क कर उन्हें मोरहाबादी आने का निमंत्रण देने में लगे है।