राष्ट्रपति का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
नई दिल्ली।
राष्ट्रपति का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मदिन है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। वहीं राष्ट्रपति के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की है। बताते चलें कि राष्ट्रपति के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है। वहीं प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। गृहमंत्री ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपने ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के आपके प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
NEWSTODAYJHARKHAND.COM