
NEWSTODAYJ : लातेहार ( रिपोर्ट : रवि कुमार गुप्ता )बरवाडीह : मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह को झारखंड राज्य सरकार के द्वारा आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति के रूप में मनोनीत किया है जिसे लेकर बरवाडीह प्रखण्ड के कांग्रेसी नेताओं ने विधायक रामचंद्र सिंह को हार्दिक एवं सहृदय धन्यवाद दिया है। बधाई देने वालों में वरीय कांग्रेसी नेता अनिल सिंह,रंजीत कुमार राजू, प्रिंस कुमार गुप्ता ,पलामू प्रमंडल सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता,सुबोध पाल,प्रमोद कुमार ,रविन्द्र राम,बसंत पाल,पंकज गुप्ता,चुन्नू बाबा,साबिर,आफताब आलम,संतोष प्रसाद,कृष्णा सिंह,सुबोध कुमार,अनिल कुमार,आशीष प्रसाद,रंजित प्रसाद प्रखंड के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
यह भी पढ़े….
वही बरवाडीह के वरीय कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने कहां मनिका विधानसभा क्षेत्र को राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व मिलना काफी हर्ष की बात है क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति मनोनीत किए जाने से क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी लोगों को अपनी समस्याओं से निजात मिलेगा।वही मनोनीत सदस्य सह मानिका विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को सभापति मनोनीत किए जाने पर धन्यवाद इसके साथ ही।
यह भी पढ़े…
धनबाद : पुलिस रेस अवैध कोयला छपेमारी के बाद अवैध शराब दुकानो मे छापा मार कर किया शराब जब्त…
मनोनीत सदस्य सह मनिका विधानसभा अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने आगे कहा कि हमारा लातेहार जिला खनिज संपदा उसे एवं आंतरिक संसाधनों से भरा पड़ा है जिसमें मनिका विधानसभा क्षेत्र भी एक अहम हिस्सा है इस क्षेत्र में लोगों के रोजगार सृजन तथा समस्याओं के समाधान के लिए मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को अप्रत्यक्ष रूप से सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने से क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण संभव हो पाएगा।