राज्य की खबरें:गिरफ्तार आरोपी की पुलिस के सामने लोगों ने कर दी जमकर धुनाई,मारा-पीटा, लात-घूसे की कर दी बरसात
1 min read
NEWSTODAYJ_Purnea : केवल आश्वासन पर आश्वासन से दुखी गांववाले अंदर से सुलग रहे थे। इसका अंदाजा पुलिस को भी हो गया था। शायद यही वजह है कि पुलिस पूरे लाव-लस्कर के साथ हमलावर जवाहर मेहता के घर पहुंची।
पुलिस ने हमलावर जवाहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। गांव के लोग पहले से ताक लगाये थे। पुलिस की गिरफ्त से जवाहर को अपने कब्जे में ले लिया और उसके बाद उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। जिसे जो मिला, उससे मारा-पीटा। लात-घूसे की बरसात कर दी गई।
यह सबकुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। लोगों के गुस्सा को देख पुलिस भी खामोश रही। बाद में हमलावर जवाहर को घसीटते हुये थाने तक पहुंचा आये।
वह मरनासन हो गया था। कुछ लोगों के अनुसार बीते 15 मार्च को जवाहर मेहता और उसके बेटे ने गांव के ही एक शख्स पर कातिलाना हमला किया था। इस बात की शिकायत उसी दिन थाने में की गई थी। लोगों का इल्जाम है कि पुलिस अगर फौरी कार्रवाई करती तो शायद यह दिन देखनी नहीं पड़ती। यह वाक्या पूर्णिया के अकबरपुर इलाके से उछलकर सामने आई है।