राजधानी में उच्चकों का मन बढ़ा, महिला से चेन छीनने के बाद की छुरेबाजी, दो गंभीर। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
राँची।
राजधानी में उच्चकों का मन बढ़ा, महिला से चेन छीनने के बाद की छुरेबाजी, दो गंभीर। पढ़ें पूरी खबर……..।
राँची। इन दिनों राजधानी रांची में छिनतई के बाद छुरेबाजी की घटना आम हो गयी है। बताते चलें के राहगिरों से छिनतई के बाद छुरेबाजी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला आज सुबह 3 बजे का है।घटना के अनुसार एक कोकर (हैदर अली रोड) की दम्पति बस से नवादा से राँची (कांटाटोली) बस स्टैंड उतरी।उन्होंने अपने घर से एक व्यक्ति को बुलाया और जैसे ही कांटाटोली से कोकर की ओर बढ़े वहां पहले से घात लगाए बैठे उच्चक्को ने महिला से चेन और दूसरे आभूषण को छिन लिये तथा उनके साथ के व्यक्तियों पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।बताते चलें कि घटना में महिला के साथ रहे दोनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनका इलाज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है जहां डाक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया है।