राजद ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निकाला। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
रांची।
राजद ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निकाला। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
रांची। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर सोमवार को झारखंड की प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। राजद ने उनके स्थान पर गौतम सागर राणा को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
यहां पर यह बताते चलें कि गौतम सागर राणा इससे पहले भी प्रदेश राजद अध्यक्ष का पद संभाल चुके है।
खबर के अनुसार प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के भाजपा नेताओं से मुलाकात करने और आज नई दिल्ली में उनके औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने की सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल पद से हटाने का निर्णय लिया गया।
बताते चलें कि इससे पहले आज सुबह जब पटना में तेजस्वी यादव से अन्नपूर्णा देवी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने किसी भी जानकारी से इंकार किया। बाद में पार्टी सूत्रों ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने और गौतम सागर राणा को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की सूचना दी।