रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ के के सिन्हा का निधन। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
रांची।
रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ के के सिन्हा का निधन। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
रांची। रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का आज सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और कल ही उन्हें मेडिका अस्पताल से घर वापस लााया गया था। बताते चलें कि पिछले दिनों बाथरूम में गिर जाने के बाद उनके कमर में चोट लग गयी थी।
कल उनका पेट अचानक फूल गया था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल लाया गया था। बताते चलें कि उन्हें अस्पताल में एनिमा दिया गया था और उनके कमर की भी जांच की गयी थी।
डॉ के के सिन्हा रांची के ही नहीं बल्कि देश के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन थे। उनके जाने से रांची के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।