यूपी.में 76000पुलिस जवानों की होगी विभाग में नवंबर तक बहाली
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
यूपी।
यूपी में 76000पुलिस जवानों की होगी विभाग में नवंबर तक बहाली
पुलिस महकमे में जवानों की कमी को देखते हुए उच्चतम न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। महकमे में खाली पड़े डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों के पदों को भरने के लिए सरकार ने न्यायालय में पांच साल में भर्ती प्रक्रिया का खाका पेश किया और बताया कि वह कम से कम 33000 पुलिस कर्मियों की भर्ती हर साल करेगी।
हकीकत यह है कि जिस पांच साल में दावा किया गया कि उसका एक साल 2017 निकल गया। दूसरे साल के शुरुआत में 41520 पदों के लिए भर्ती निकली जिसकी आफलाइन परीक्षा की तिथि अब तक घोषित नहीं हो पाई है।
परीक्षा होने के बाद कम से कम पांच से छह माह का समय लगेगा। हालांकि भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि न्यायालय में हर साल 33 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का जो दावा किया गया था, प्रक्रिया उसी हिसाब से चल रही है।
2015 सिपाही भर्ती की प्रक्रिया को न्यायालय से हरी झंडी मिल चुकी है, 34716 अभ्यर्थियों का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है, जिनकी जल्द ही ट्रेनिंग शुरू होगी। बाकी अक्तूबर-नवंबर तक 41520 पद भर लिए जाने की संभावना है। सरकार के शुरुआती दो साल के अंदर लगभग 76000 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे.newstodayjharkhand.com