युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
धनबाद।
युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
भौंरा। भौंरा 12 नंबर कुम्हारपट्टी तालाब में गुरुवार की सुबह आनंद कुम्हार उर्फ झंटू (35) का शव पाया गया। बताते चलें कि स्थानीय लोगों ने सुबह ही शव को देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर भौंरा ओपी प्रभारी कालिका राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद आनंद कुम्हार का शव तालाब से बाहर निकाला गया।
पुलिस द्वारा शव की तलाशी ली गयी। तलाशी में मृतक के पैंट से कुछ रुपये व अन्य चीजें मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया। वहीं बताते चलें कि युवक तालाब में कैसे डूबा इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
क्या उसने आत्महत्या किया अथवा किसी ने उसे मार कर तालाब में फेंक दिया। इस पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। बताते चलें कि मृतक 12 नंबर कुम्हारपट्टी निवासी स्व. शक्ति कुम्हार का पुत्र था। 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मृतक की कोई संतान नहीं है।
वह दिहाड़ी मजदूर था। परिजनों के अनुसार झंटू बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे अपने घर से निकला था जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बुधवार को उसकी खोज की और गुरूवार सुबह ही उसका शव तालाब में पाया गया।