युवक का शव कुआँ में मिला ,परिजनों ने जताया हत्या की आशंका
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
युवक का शव कुआँ में मिला ,परिजनों ने जताया हत्या की आशंका
मामला नगर थाना क्षेत्र के नगीना सिंह रोड की
पुलिस तहकीकात में जुटी
राजेश कुमार।
गिरिडीह।
गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के नगीना सिंह रोड निवासी विजय रवानी के 17 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न कुमार रवानी का शव सोमवार की रात पम्पू तालाब के समीप एक कुएं में तैरता पाया गया।
क्या है मामला।
कुएं में शव को देख कोई इसे हत्या, तो कोई इसे आत्महत्या बता रहा था। कुएं में शव मिलने की सूचना पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद देर रात गये शव को कुंएं से बाहर निकाल अपनी अभिरक्षा में ले लिया। मंगलवार की सुबह शव का अंत्यपरीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक युवक के पिता विजय रवानी के अनुसार उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से पढ़ाई कर रहा था वह 11वीं का छात्र था।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे उनके पुत्र के पास किसी का फोन आया और वह किसी को बिना कुछ बताये घर से निकल गया। रात्रि लगभग 10:30 बजे उन्हें खबर मिली की पम्पू तालाब के पास के कुएं में प्रदुमन का शव है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसका शव कुएं में तैरता हुआ पाया गया।
पिता बिजय ने यह आशंका जताई कि उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे मारकर कुएं में फेंक दिया गया है।
बहरहाल इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। वंही पुलिस मामलें की तहकीकात में जुटी है।