मौत बनकर बरपा बारिश उप मुखिया की हुई मौत
1 min read
(धनबाद)
मौत बनकर बरपा बारिश उप मुखिया की हुई मौत……!
धनबाद:/ के बलियापुर मैं सुबह से हो रही झमाझम बारिश से एक और जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं बलियापुर पश्चिमी पंचायत की उप मुखिया आशा देवी के घर मातम छा गया बताते चलें कि सुबह से लगातार हो रही झमाझम बारिश से उप मुखिया आशा देवी के घर की चारों ओर पानी इकट्ठा हो गया जिसे कमजोर दीवार टिक ना सका और भरभरा कर गिर गया दीवार ढहने से उप मुखिया आशा देवी दीवार के नीचे दब गई आनन-फानन में स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग
अस्पताल पहुंचने लगे स्थानीय लोगों की मानें तो उप मुखिया आशा देवी को एक बेटा एवं 4 बेटियां थी 3 महीने पहले ही उप मुखिया आशा देवी ने एक बेटी को जन्म दिया बहरहाल उप मुखिया की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।NEWSTODAYJHARKHAND.COM