मोहन भागवत ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राजनीति का विषय नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
कानपुर।
मोहन भागवत ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राजनीति का विषय नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…….
कानपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने तीसरे दिन के प्रवास के दौरान स्वयं सेवकों को गीता का संदेश सुनाया।
उन्होंने कहा कि किसी देश की मजबूती के लिए वहां पर धर्म सम्मत सत्ता का होना आवश्यक है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। दीनदयाल इंटर कालेज में पूर्वी यूपी के प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय आ गया है।
इसके लिए हिंदू संगठनों की तरफ से काम भी किया जा रहा है। जनजागरण के माध्यम से लोगों को राम मंदिर के लिए आगे आने को कहा जा रहा है। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राजनीति का विषय नहीं है। सभी धर्मों के लोगों के विचार और समन्वय के आधार पर मंदिर निर्माण का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रयास को अब और तेज करने की जरूरत है। कहा कि स्वयं सेवक को शारीरिक और मानसिक दोनोंरूप से स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ रहने के कई टिप्स भी दिए।