मोदी ने कहा- चक्रवात का सामना कर रहे राज्यों के साथ केन्द्र सरकार लगातार संपर्क में। पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
हिंडौन सिटी।
मोदी ने कहा- चक्रवात का सामना कर रहे राज्यों के साथ केन्द्र सरकार लगातार संपर्क में। पढ़ें पूरी खबर….
हिंडौन सिटी। राजस्थान के हिंडौन सिटी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हम सब यहां एकत्रित हुए हैं तो उस समय देश के पूर्वी और दक्षिणी तट पर रहने वाले लाखों परिवार भीषण चक्रवात का सामना कर रहे हैं। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी की सरकारों के साथ केंद्र सरकार लगातार संपर्क में है।
पीएम ने कहा कि कल ही हम इस चक्रवात से जूझ रहे राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी कर चुके हैं। एनडीआरएफ, कोस्टगार्ड, भारतीय नौसेना और थल सेना पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन के साथ जुटी हुई हैं।
पांच वर्ष पहले पूरे देश ने राजस्थान ने एक भरोसे के साथ अपने इस सेवक को देश के लिए काम करने का अवसर दिया था। राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत इस माटी के एक-एक जन ने सभी की सभी सीटें भाजपा को दी थीं ये सोचकर कि भारत की धाक दुनिया में हो।