मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के दिन काफ़ी श्रद्धा के साथ तिरंगे को उल्टा फहराया-पढ़े पूरी खबर
1 min read
(धनबाद)
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के दिन काफ़ी श्रद्धा के साथ तिरंगे को उल्टा फहराया-पढ़े पूरी खबर…..!
धनबाद।शनिवार को मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने
धनबाद नगर निगम के एलसी रोड स्थित कार्यालय में नगर आयुक्त एवं पार्षदों की उपस्थिति में….!
गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन कार्यक्रम में काफी श्रद्धा के साथ तिरंगे को उल्टा फहराया गया झंडे को सलामी भी दी गयी और सभी ने राष्ट्रीय गीत भी गाये….!
कार्यक्रम खत्म भी हो गई सभी लौट भी गये लेकिन किसी को भी राष्ट्रीय ध्वज उल्टा होने की कानो-कान खबर भी नहीं हुई…..!
झंडे को फहराया गया वह सही है या नहीं।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उप नगर आयुक्त मनोज कुमार को निगम की गलती का पता चला और आनन-फानन में झंडे को उतार कर उसे सीधा कर फिर से फहराया गया…..!
अब देखना यह है कि क्या धनबाद जिला प्रशासन राष्ट्रीय ध्वज के अपमानित किये रवैये पर क्या कदम उठाती है….!